Jharkhand

May 01 2024, 11:31

आज 1 मई ,136 साल पहले हुए मजदूर आंदोलन से ही तय हुए थे काम के 8 घंटे, पहले 15-15 घंटे तक लिया जाता था मज़दूरों से काम

झारखंड डेस्क

 आज 1 मई यानी मजदूर दिवस, मई दिवस और इंटरनेशनल लेबर डे भी। अब इसकी भी एक वजह है। 1886 में 1 मई को ही अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि मजदूरी का समय 8 घंटे निर्धारित किया जाए और हफ्ते में एक दिन छुट्टी हो।

 इससे पहले मजदूरों के लिए कोई समय-सीमा नहीं थी। उनके लिए कोई नियम-कायदे ही नहीं होते थे। लगातार 15-15 घंटे काम लिया जाता था।

आज से करीब 136 साल पहले शिकागो का यह प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने 4 मई को पुलिस को निशाना बनाकर बम फेंका। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 100 मजदूर घायल हो गए। इसके बाद भी आंदोलन चलता रहा। 

1889 में जब पेरिस में इंटरनेशनल सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस हुई तो 1 मई को मजदूरों को समर्पित करने का फैसला किया। इस तरह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में 1 मई को मजदूर दिवस या कामगार दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। आज अगर कर्मचारियों के लिए दिन में काम के 8 घंटे तय हैं तो वह शिकागो की आंदोलन की ही देन है। वहीं, हफ्ते में एक दिन छुट्टी की शुरुआत भी इसके बाद ही हुई। दुनिया के कई देशों में 1 मई को राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। न्यूज़ फास्ट।

भारत में मजदूर दिवस की शुरुआतः भारत में 1 मई 1923 को लेबर डे की शुरुआत हुई।

आज का इतिहास इस प्रकार है :

2011 में आज ही के दिन अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।

2009 में आज ही के दिन स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।

1972 में आज ही के दिन देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।

1960 में महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य आज ही के दिन बने थे। 

1956 में जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।

1923 में भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1914 में कार निर्माता फोर्ड पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू किया था।

1908 में आज ही के दिन प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।

1897 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

1886 में आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत ह

Jharkhand

May 01 2024, 11:28

झारखंड में तीन मई तक हीट वेव का कहर जारी रहेगा, मौसम विभाग ने एक मई को सीवियर हीट वेव को लेकर किया अलर्ट


झारखंड डेस्क

रांची :झारखंड में तीन मई तक हीट वेव का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने एक मई को सीवियर हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. पांच मई से मौसम का मिजाज बदलेगा. छह मई को भी राज्य में बारिश के आसार हैं. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. आज मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी आशंका है.

आज एक मई को सीवियर हीट वेव का कहर

तीन मई तक हीट वेव का कहर राज्य में जारी रहेगा. एक मई को सीवियर हीट वेव (severe heat wave) का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं सीवियर हीव वेव (भीषण उष्ण लहर) की स्थिति देखी जा सकती है. अन्य जिले गढ़वा, चतरा, पलामू, रांची, रामगढ़ व खूंटी में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है.

हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दो व तीन मई को झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड में पांच मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

झारखंड में मौसम का मिजाज पांच मई से बदल सकता है. पांच व छह मई को राज्य में बारिश के आसार हैं. पांच मई को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों (देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं छह मई को राज्य के पूर्वी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

पूर्वी सिंहभूम जिले में बारिश के आसार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मंगलवार को कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand

Apr 29 2024, 17:15

उलटी होने के बाद दो दोस्त की कुछ हीं अंतरल में हो गयी मौत,घटना देवीपुर की


देवघर के देवीपुर में दो युवको की संदिग्ध अवस्था में अचानक मौत हो गयी इस घटना पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। मामला शुक्रवार के शाम का बताया जा रहा है।

 मृतक की पहचान देवीपुर निवासी 40 वर्षीय सुदामा पासवान व दूसरा 30 वर्षीय रोहित पासवान के रूप मे की गयी है। जानकारी अनुसार दोनों युवक अन्य साथियों के साथ शुक्रवार की शाम घर के आसपास घूमने के लिए निकले थे। 

इसी दौरान देर शाम को घर पहुंचते ही कुछ देर बाद सुदामा पासवान को उल्टी होने लगा और देखते ही देखते कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। यह वलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर की घटना है।

वहीं उसके दूसरे साथी रोहित राम को भी उल्टी आने लगी, जिसे देख परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने गांव के स्थानीय मुक्तिधाम मे उनका अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि एक साथ दोनों के संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत पूरे गांव मे चर्चा के विषय बना हुआ है।

तीसरे साथी ने भी घटना से भयभीत होकर कराया इलाज

यह भी बताया जा रहा है को उसके साथ गए तीसरे साथी भी घटना से भयभीत होकर अपना इलाज कराया। घटना को लेकर लोगों मे यह भी चर्चा है कि दोनों की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं थी

Jharkhand

Apr 29 2024, 14:50

आज सुप्रीम कोर्ट में हेमंत की याचिका पर हुई सुनवाई,ईडी को कोर्ट ने कहा जवाब दाखिल करने, अगली सुनवाई 6 मई को


झारखंड डेस्क

हाईकोर्ट ने 55 दिन बीत जाने के बाद भी अपना फैसला नहीं सुनाया, तो हेमंत ने Supreme Court की शरण ली।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आज सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शपथ पत्र दायर कर जवाब देने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई की तारीख 6 मई को तय की।

Jharkhand

Apr 29 2024, 13:45

गर्म हवाओं/लू से बचने की उपायुक्त ने की आमलोगो से अपील

हज़ारीबाग :इस मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी का दौरा, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आना, सांस व दिल की धड़कन तेज होना, उल्टी आना आदि परेशानी हो सकती है। 

आमजनों को लू से बचने के लिए, खानपान से लेकर आवाजाही में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त नैंसी सहाय ने तापमान में बढ़ोत्तरी और गर्म हवा/लू को लेकर जिलावासियों से अपने स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सावधान रहने की अपील की है। 

उन्होने कहा है कि लू और अत्यधिक गर्मी में घर से बाहर निकलना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जरा सी लापरवाही लू की चपेट में आने का कारण हो सकता है, इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सकों से संपर्क करने को कहा है। सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्र में ओआरएस पाउडर व अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध है।

Jharkhand

Apr 29 2024, 13:40

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए किया नामांकन दर्ज़,सीएम चम्पाई सोरेन एवं अन्य मंत्री भी थे मौज़ूद

झारखंड डेस्क

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोंग्रेस पार्टी के मंत्री आलमगीर आलम,मंत्री सत्यानंद भोक्ता के मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

कल्पना सोरेन नामांकन के लिए कल हीं हेलीकेप्टर से गिरिडीह पहुंच गयी थी।रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता के साथ समहाराणालय पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया।अब कुछ हीं देर में एक सभा को भी संवोधित करेगी।

Jharkhand

Apr 29 2024, 09:31

आज 12 से 1 बजे के बीच कल्पना सोरेन गिरिडीह समाहरणालय में करेगी गांडेय उप चुनाव के लिए नामांकन

झारखंड डेस्क

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज् 29 अप्रैल को गांडेय उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

 नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद रहेंगे। इसके लिए कल्पना सोरेन रविवार को हीं हेलीकॉप्टर से गिरिडीह पहुंच चुकी है। वे उत्सव उपवन में रात्रि विश्राम कर रही हैँ और् आज् सोमवार को पर्चा दाखिल करेंगी।

कल्पना सोरेन आज नामांकन दाखिल करने के लिये सड़क मार्ग से समाहरणालय के लिए निकलेंगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष 12.30 बजे से लेकर एक बजे के बीच वह नामांकन दाखिल करेगी।

 मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज् 11 बजे गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद कल्पना सोरेन के साथ नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए समाहरणालय जायेंगे।

नामांकन के बाद पपरवाटांड़ फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन समेत गठबंधन के नेता संबोधित करेंगे।जनसभा में इंडिया गठबंधन के तमाम नेता मंच साझा करेंगे।

Jharkhand

Apr 28 2024, 22:08

कल्पना सोरेन कल करेंगी गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन, सास-ससुर का लिया आशीर्वाद


झारखंड डेस्क

रांची :पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी तथा झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

 इससे पहले कल्पना ने रविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर पार्टी सुप्रीमो तथा अपने ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन से मुलाकात की। उनके पांव छुए और आशीर्वाद लिया।

कल्पना सोरेन के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झामुमो सहित आइएनडीआइए के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे। उनके नामांकन के बाद वहां जनसभा भी होगी। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2023 को सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद गांडेय सीट खाली हुई थी।

 भाजपा ने यहां दिलीप वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है। यहां 20 मई को मतदान होगा।

Jharkhand

Apr 28 2024, 21:47

धनबाद टाउन हॉल में उपायुक्त ने की एसएसटी, एफएसटी ,एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक,नामांकन से चुनाव समाप्ति तक कहा रहे अलर्ट

झारखंड डेस्क

धनबाद : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने रविवार की संध्या न्यू टाउन हॉल में एसएसटी एवं एफएसटी के साथ आयोजित बैठक में कहा कि-नामांकन से लेकर चुनाव की समाप्ति तक स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) अलर्ट रहकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करें। एसएसटी स्थान बदल बदल कर चेक नाका लगाए।

 हर वाहनों की गहराई से जांच करें। धनबाद, झरिया एवं बाघमारा में विशेष सतर्कता बरते। चुनाव के दौरान धन बल का प्रयोग नहीं हो, यह सुनिश्चित करें।

 उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेगी। एसएसटी टीम 50000 रुपए से अधिक नगद राशि, भारी मात्रा में शराब, ड्रग्स, हथियार, गोला बारूद सहित मतदाताओं को प्रलोभन देने या डराने - धमकाने के लिए प्रयोग की जानी वाली वस्तुओं की बारीकी से जांच करेगी। 

जांच में ऐसी वस्तु मिलने पर उसे जब्त करेगी। वहीं 10 लख रुपए से अधिक की नगद राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचित करेगी। उपायुक्त ने कहा कि ड्यूटी के दौरान टीम का कोई भी सदस्य लापरवाही नहीं बरतेंगे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे।

 बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम को हमेशा भ्रमणशील रहना है। जांच के दौरान प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर उसकी पूरी वीडियोग्राफी करनी है। कोई भी ऐसी सामग्री जिससे चुनाव प्रभावित हो सकता है या मतदाताओं को प्रलोभन दिया जा सकता है उसे जब्त करना है।

 उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने 63 एसएसटी का गठन किया है। जिसमें धनबाद, झरिया व बाघमारा के लिए 12 - 12 तथा टुंडी, निरसा व सिंदरी के लिए 9 - 9 टीम है। टीम तीन शिफ्ट में चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगी। बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, एसडीओ श्री उदय रजक, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालीदास मुंडा, डीएसपी मुख्यालय 2 श्री संदीप कुमार गुप्ता, डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Jharkhand

Apr 28 2024, 16:16

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनाव आयोग को भेजा स्टार प्रचारकों की सूची,

इस सूची में हेमंत सोरेन सहित 40 लोगों का नाम,*

झारखंड डेस्क

 झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत 40 स्टार प्रचारक शामिल हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में इसका उल्लेख किया है और ये सभी स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव में झारखंड समेत ओड़िशा, बिहार, बंगाल और असम में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अभी जेल में हैं। झामुमो को उम्मीद है कि उनकी जमानत हो सकती है। यही वजह है कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में है। प्रचार अभियान का नेतृत्व शिबू सोरेन करेंगे।

चुनाव आयोग को प्रेषित की गई सूची में लोहरदगा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक चमरा लिंडा का भी नाम है। यह पत्र लिंडा के बागी होने के पूर्व ही चुनाव आयोग को भेजा गया था।

स्टार प्रचारकों में ये हैं शामिल

स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन,

 नलिन सोरेन, 

स्टीफन मरांडी, 

मथुरा प्रसाद महतो, 

सविता महतो, 

सरफराज अहमद, 

बैद्यनाथ राम, 

विनोद पांडेय, 

फागु बेसरा, 

सुप्रियो भट्टाचार्य,

 दीपक बिरुवा, 

सुदिव्य कुमार सोनू, 

मिथिलेश ठाकुर, 

योगेंद्र महतो, 

अभिषेक कुमार पिंटू, 

नंदकिशोर मेहता, 

जोबा मांझी, 

समीर मोहंती, 

विजय हांसदा, 

महुआ माजी का नाम शामिल हैं।

इनके अलावा

 नीरल पूर्ति, 

रामदास सोरेन,

 दशरथ गगराई, 

बसंत सोरेन, 

हफीजुल हसन, 

बेबी महतो, 

निजामुद्दीन अंसारी,

 सुखराम उरांव, 

भूषण तिर्की, 

मंगल कालिंदी, 

विकास सिंह मुंडा, 

संजीव सरदार,

 दिनेश विलियम मरांडी व हेमलाल मुर्मू भी शामिल हैं।

बताते चलें कि, झारखंड मे आम चुनाव का पहला चरण देश में चौथे चरण के दौरान 13 मई को होगा और इसके चलते ही झामुमो के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।